by on | 2026-11-05 23:15:30
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3003
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र के घुरवट गांव में इंद्रावती देवी उर्फ नयका सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक बेलगाम टाटा सफारी (UP 65 BX 9222) ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंद्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी बाद में मौत हो गई। वहीं, बेकाबू सफारी भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। परिजन शव लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने घर पर ही शव रखकर विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी समर्थन में उतर आए और घुरवट-राजापुर के पास बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया।
सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारी आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने और उचित मुआवजे का आश्वासन देने में जुटे हैं। बेकाबू वाहनों पर लगाम कसने और सड़क सुरक्षा के नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'