ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
आस्था सुरक्षा

​'अन्नपूर्णा दरबार' में सुरक्षा का कड़ा पहरा: 5 दिन, स्वर्णमयी रूप और भारी भीड़; कमिश्नर-DM खुद मैदान में!

by on | 2026-11-05 21:54:25

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3066


​'अन्नपूर्णा दरबार' में सुरक्षा का कड़ा पहरा: 5 दिन, स्वर्णमयी रूप और भारी भीड़; कमिश्नर-DM खुद मैदान में!

​वाराणसी (बेबाक डेस्क)। काशी में आस्था का महासंगम होने जा रहा है। 6 से 10 नवंबर तक मां अन्नपूर्णा के अलौकिक स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने को तैयार है। 5 दिनों तक रोजाना सुबह 5:00 बजे से रात 11:15 बजे तक कपाट खुले रहेंगे, लेकिन इस बार भीड़ के दबाव से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह 'एक्शन मोड' में आ चुका है।

​गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने महमूरगंज से लेकर मंदिर की तंग गलियों तक खुद कमान संभाली और धरातल पर उतरकर तैयारियों का जायजा लिया।

​अफसरों ने परखी तैयारी, महंत से साधा तालमेल

​निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमले ने मंदिर के महंत शंकरपुरी से सीधी बातचीत की। साफ संदेश है—पुलिस-प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के बीच रत्ती भर भी तालमेल बिगड़ा तो कार्रवाई तय है। भीड़ नियंत्रण, दर्शन चक्र और आपात स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत खाका तैयार कर लिया गया है।

​सुरक्षा का 'हाई-टेक' पहरा: ड्रोन और CCTV से निगरानी

  • ​ड्रोन कैमरों की पैनी नजर: गलियों और भीड़ के दबाव वाले संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से लाइव निगरानी रखी जाएगी।
  • ​कंट्रोल रूम 24x7 अलर्ट: पूरे मंदिर परिसर और पहुंच मार्गों को CCTV कैमरों से लैस कर सीधे वॉच टावर और कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।

​गलियों में एकल मार्ग व्यवस्था, जेबकतरों पर सीधा प्रहार

  • ​वन-वे रूट प्लान: धक्का-मुक्की रोकने और आवाजाही सुगम बनाने के लिए 'सिंगल एंट्री-एग्जिट' रूट को कड़ाई से लागू कराया जाएगा।
  • ​सादे कपड़ों में 'सज्ग' टीम: महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिस बल तैनात रहेगा। जेबकतरों, उचक्कों और श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों पर इंटेलिजेंस की सीधी नजर है।
  • ​"श्रद्धालु से साहब जैसा व्यवहार!"

    पुलिसकर्मियों को सख्त ताकीद दी गई है कि भक्तों से रूखापन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। सभी पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से 'सर' और 'मैडम' कहकर बात करेंगे। बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों की मदद के लिए स्पेशल डेस्क और सहायता बल तैनात रहेगा।


    ​दुकानदारों को आखिरी चेतावनी: अतिक्रमण हटाया तो खैर नहीं!

    ​प्रशासन ने मंदिर मार्ग के व्यापारियों और दुकानदारों को दो टूक नसीहत दी है—

    1. ​दुकानों का सामान सड़क या गलियों में फैलाया तो तुरंत कार्रवाई होगी।
    2. ​हर दुकानदार अपनी दुकान के बाहर अनिवार्य रूप से CCTV कैमरा लगाए।
    3. ​आपातकालीन वाहनों के रास्ते में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    ​निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल और डीसीपी यातायात अनिल कुमार समेत पूरा महकमा मौजूद रहा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment