by on | 2026-10-31 12:25:48
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3019
नई दिल्ली | बेबाक24 न्यूज़
भारतीय वायुसेना को 31 अक्टूबर को नया प्रमुख मिलने जा रहा है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित आज वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे, जो करीब 25 महीने के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को अब तक 3 आधिकारिक विदाई दी जा चुकी हैं। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम भी शामिल है। शनिवार को उनके कार्यकाल के अंतिम दिन औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें विदाई दी जाएगी।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना में स्वदेशी विमानों और रक्षा उपकरणों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। उन्होंने हल्के लड़ाकू विमान तेजस सहित वायुसेना की विभिन्न स्वदेशी विमान परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई है।
उनके नए कार्यकाल में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की पहल को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
एयर मार्शल दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान शाखा में कमीशन मिला था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, बांग्लादेश के रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उनके पास 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।
अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण परिचालन और प्रशासनिक पदों पर काम किया है। कमांडिंग ऑफिसर के रूप में उन्होंने नंबर 9 स्क्वाड्रन को मिराज-2000 लड़ाकू विमानों से लैस किया।
इसके बाद उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में एक अग्रिम लड़ाकू हवाई अड्डे और दक्षिणी क्षेत्र में एक प्रमुख लड़ाकू प्रशिक्षण केंद्र की कमान संभाली। वह दक्षिणी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर भी रहे।
वायु मुख्यालय में उन्होंने सहायक वायुसेना प्रमुख (परियोजना) और सहायक वायुसेना प्रमुख (योजना) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी जिम्मेदारी निभाई।
देश के प्रति विशिष्ट सेवाओं के लिए एयर मार्शल दीक्षित को कई सैन्य सम्मान मिल चुके हैं।
2006: वायु सेना मेडल
2011: विशिष्ट सेवा मेडल
2023: अति विशिष्ट सेवा मेडल
2026: परम विशिष्ट सेवा मेडल
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ऐसे समय में वायुसेना की कमान संभाल रहे हैं, जब स्वदेशी लड़ाकू विमानों और रक्षा उपकरणों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वदेशी विमान परियोजनाओं में उनका अनुभव और वायुसेना के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर उनकी सेवाएं उनके नए कार्यकाल में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'