ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

बिजली विभाग के कैंप में बवाल: विवाद के बाद ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों को दौड़ाया

by admin@bebak24.com on | 2025-12-08 00:10:04

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3143


बिजली विभाग के कैंप में बवाल: विवाद के बाद ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों को दौड़ाया

अजय सिंह
​सोनभद्र (घोरावल)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में शनिवार दोपहर बिजली विभाग द्वारा लगाए गए कैंप के दौरान एकाएक माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। बकाया बिल के निपटारे और विशेष समाधान योजना की जानकारी देने के लिए पहुंचे जेई शैलेष और उनकी टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद हल्की-फुल्की कहासुनी ने भयंकर झगड़े का रूप ले लिया।
​कनेक्शन काटने पर बिफरे ग्रामीण
​सूत्रों की मानें तो कैंप में दो उपभोक्ताओं के जमा बकाया बिल को लेकर पहले तीखी नोकझोंक हुई। विवाद तब और गहरा गया जब विभागीय कर्मचारियों ने बगैर किसी सुनवाई के तत्काल कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह देखते ही हालात बेकाबू हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने कर्मचारियों के साथ जबरदस्त धक्का-मुक्की कर दी।
​रिकॉर्डिंग शुरू होते ही उग्र हुई भीड़, जेई समेत टीम भागी
​इस हंगामे के बीच जब एक कर्मचारी ने घटना की रिकॉर्डिंग शुरू की, तो भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई। ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। माहौल बिगड़ता देख जेई शैलेष समेत पूरी टीम को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों को दौड़ाया, जिसके बाद टीम किसी तरह वहां से निकली।
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई उपद्रवी ग्रामीण वहां से फरार हो चुके थे।
​वहीं, इस मामले पर बिजली विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए बताया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में तहरीर देने की कार्रवाई की जा रही है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment