ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

कफ सिरप स्कैम के आरोपी शुभम जायसवाल का वीडियो जारी: 'आरोप झूठे हैं, अखिलेश यादव मेरा नाम न लें'

by admin@bebak24.com on | 2025-12-05 16:58:07

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3045


कफ सिरप स्कैम के आरोपी शुभम जायसवाल का वीडियो जारी: 'आरोप झूठे हैं, अखिलेश यादव मेरा नाम न लें'


​वाराणसी ।  कोडाइन कफ सिरप तस्करी मामले में मुख्य आरोपी माने जा रहे शुभम जायसवाल ने शनिवार को एक कथित वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताते हुए अपनी बात रखी है। एजेंसियों से फरार चल रहे शुभम ने यह 13 मिनट का वीडियो एक अज्ञात स्थान से साझा किया। (अमृत प्रभात इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है)।

​सभी आरोपों का खंडन

​शुभम जायसवाल ने वीडियो में जहरीले सिरप की आपूर्ति, नकली दवाओं के व्यापार और बच्चों की मौत जैसे आरोपों का कड़ाई से खंडन किया। उसने दावा किया कि उसकी फर्म द्वारा बेचा जा रहा फैंसीडिल (Phensydil) सिरप न तो प्रतिबंधित है, न ही जहरीला और न ही इससे बच्चों की मौत हुई है। उसने कहा कि सोशल मीडिया, टीवी डिबेट और राजनीतिक बयानबाजी में उसके बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

​राजनीतिक नेताओं पर सवाल

​शुभम ने समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद धर्मेंद्र यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे "गलत बयान फैलाकर भ्रम पैदा कर रहे हैं।" उसने अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से अपील की कि वे अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसका नाम न लें।

​नेताओं के साथ वायरल तस्वीरों पर सफाई देते हुए शुभम ने स्पष्ट किया कि बाहुबली नेता धनंजय सिंह के साथ उनके कोई निजी संबंध नहीं हैं, केवल औपचारिक मुलाकातें हुई थीं।

​जब्त सिरप पर सफाई

​शुभम ने दावा किया कि उसने एबॉट कंपनी की जो दवा सप्लाई की थी, वह पूरी तरह से लाइसेंसशुदा और ड्रग अधिनियम के तहत थी और भुगतान भी बैंक के माध्यम से लिया गया था।

​कथित वीडियो में उसने यह भी कहा कि गाजियाबाद और सोनभद्र में जब्त किया गया कफ सिरप उसकी फर्म 'स्टाइल ट्रेडर्स' का नहीं था, बल्कि दिल्ली की एक अन्य फर्म का था। उसने आरोप लगाया कि कुछ ड्रग विभाग के अधिकारियों ने पैसे की मांग पूरी न होने पर जबरन उसका नाम मामले में लिखवाया। इसके अलावा, उसने मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत की घटना से अपने सिरप को पूरी तरह अलग बताया।

​मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

​शुभम ने किंग ज्योति आनंद सिंह की मौत का कारण 'अत्यधिक शराब का सेवन' बताया और कहा कि वह डर के कारण सामने नहीं आ पा रहा था। अंत में, उसने मुख्यमंत्री से इस मामले में निष्पक्ष सुनवाई कराने की अपील की।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment