ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध हत्या

50 हजार का इनामी हत्यारा जिगनी क्रॉसिंग पर पस्त, UP STF ने दबोचा! पुरानी रंजिश में गवाह को बोलेरो से कुचलकर उतारा था मौत के घाट

by on | 2026-09-29 19:59:05

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3085


50 हजार का इनामी हत्यारा जिगनी क्रॉसिंग पर पस्त, UP STF ने दबोचा! पुरानी रंजिश में गवाह को बोलेरो से कुचलकर उतारा था मौत के घाट


​बलिया |  ​खाकी के खौफ से भाग रहे अपराधियों पर उत्तर प्रदेश STF का चाबुक एक बार फिर करारा चला है। बलिया में हत्या के सनसनीखेज मामले में महीनों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश देवेंद्र उपाध्याय का आखिरकार हिसाब हो ही गया। STF की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को गड़वार थाना क्षेत्र के जिगनी रेलवे क्रॉसिंग से सुबह ठीक 11:22 बजे धर दबोचा।

​गवाही देने की सजा मौत? जानिए क्या है पूरा मामला

​पुलिस की पूछताछ में जो सच बाहर आया है, वह रंजिश का काला चेहरा दिखाता है। 4 जुलाई 2026 को आरोपी देवेंद्र उपाध्याय ने अपने ही गांव के विनोद उपाध्याय को बोलेरो गाड़ी से कुचल दिया था। गंभीर रूप से घायल विनोद ने 8 जुलाई को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

​जांच में साफ हुआ कि यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी। असल में, विनोद उपाध्याय वर्ष 2023 में हुई एक हत्या के केस में अहम गवाह थे। उसी रंजिश का बदला लेने और गवाही का रास्ता साफ करने के लिए देवेंद्र ने विनोद को रास्ते से हटा दिया।

​कानून के शिंकजे में मुकदमों का 'शाहंशाह'

​गड़वार थाने में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 182/2026 के तहत BNS की धारा 103(1), 109(1) और 61(1) में हत्या का संगीन मुकदमा दर्ज था। STF निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई ने फरार इनामी के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

​गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र उपाध्याय का आपराधिक रिकॉर्ड भी बेहद दागदार रहा है:

  • ​थाना रसड़ा, बलिया: मु0अ0सं0 65/23 — धारा 302, 34, 120-B IPC (हत्या की साजिश)
  • ​थाना गड़वार, बलिया: मु0अ0सं0 184/24 — धारा 351(3) BNS
  • ​थाना गड़वार, बलिया: मु0अ0सं0 182/26 — धारा 103(1), 109(1), 61(2) BNS

​फिलहाल STF ने आरोपी को गड़वार पुलिस के हवाले कर दिया है, जहां से उसे सलाखों के पीछे भेजने की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गवाह को मारकर कानून की आंख में धूल झोंकने वाले अपराधी को अब अदालत के कटघरे में अपने कर्मों का हिसाब देना होगा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment