by on | 2026-09-29 15:25:22
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3075
राज्य ब्यूरो, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाकर सभी 11 स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का चयन पूरा कर लिया है।
केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद जारी इस सूची में तीन स्नातक तथा तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशी शामिल हैं। पार्टी ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से वरिष्ठ नेता केदार नाथ सिंह पर पुनः भरोसा जताया है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी स्नातक सीट पर पहली बार भाजपा का झंडा फहराने का श्रेय केदार नाथ सिंह को ही जाता है। हालांकि, वर्ष 2020 में हुए पिछले विधान परिषद चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए मैदान में उतारा है।
अन्य सीटों की बात करें तो मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल तथा इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर को चुनावी समर में उतारा गया है।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'