ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
हादसा और दुर्घटना हादसा

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री सुरक्षित निकाले

by admin@bebak24.com on | 2026-09-28 14:22:52

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3049


केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री सुरक्षित निकाले

रुद्रप्रयाग | बेबाक24 न्यूज़

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास रविवार शाम पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इसकी चपेट में आने से एटा, उत्तर प्रदेश निवासी 5 वर्षीय यश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रातभर राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष से चीरबासा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर तैनात बचाव दल ने बच्चे को पालकी के जरिए एमआरपी भैरव मंदिर जंगलचट्टी पहुंचाया।

1500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

मलबा और पत्थर गिरने से पैदल मार्ग का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बचाव दलों ने तत्काल अभियान शुरू किया। रातभर चले अभियान में करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया गया।

प्रशासन और बचाव दलों की ओर से यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

बेबाक24 टेक

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा गिरने की घटना में एक मासूम की जान चली गई, जबकि करीब 1500 यात्रियों को बचाव दलों ने सुरक्षित निकाला। पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक मलबा और पत्थर गिरने की घटनाओं के बीच यात्रा मार्गों पर सतर्कता बेहद जरूरी बनी हुई है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment