by on | 2026-09-28 00:06:27
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3110
बांदा। चित्रकूट रगौली जेल में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत बानो की गैरकानूनी तरीके से कराई जा रही मुलाकातों और भ्रष्टाचार के चर्चित मामले में आज, 28 सितंबर सोमवार को बांदा स्थित विशेष भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में अहम सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों के उपस्थित न हो पाने के कारण कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी थी, हालांकि संभावना जताई जा रही है कि आज मामले से जुड़े सभी आरोपी अदालत के समक्ष पेश हो सकते हैं।
गौरतलब है कि 10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से औचक छापेमारी की थी। जांच टीम को जेल अधीक्षक के निजी कक्ष में अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो मौजूद मिली थीं। जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि बिना किसी लिखा-पढ़ी और नियमों को ताक पर रखकर उन्हें घंटों अब्बास से मिलने की छूट दी जा रही थी।
शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की पड़ताल में सामने आया था कि जेल प्रशासन के आला अधिकारियों को मोटी रकम और महंगे उपहार देकर अब्बास अंसारी को जेल के भीतर वीआईपी सुविधाएं और बेरोक-टोक मुलाकात का इंतजाम कराया जाता था।
इस मामले में कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, निकहत बानो, उनके चालक नियाज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, कैंटीन ठेकेदार नवनीत सचान और सपा नेता फराज खान समेत कुल 11 लोगों को नामजद कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शासन स्तर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी सुनवाई बांदा स्थित विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत में जारी है, जिस पर आज अदालत का रुख बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'