by on | 2026-09-27 13:27:54
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3003
भोजपुर | बेबाक24 न्यूज़
बिहार के भोजपुर जिले में चलती ऑटो में स्नातक की छात्रा से कथित बदतमीजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा को अकेला देखकर चालक ने उसे आगे की सीट पर बैठाया और महुली-बलुआ गांव के बीच उसके साथ बदतमीजी करने लगा। घबराई छात्रा ने बचने के लिए चलती ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई।
बताया गया कि छात्रा धोबहां बाजार स्थित एक संस्थान में कक्षा करने के बाद ऑटो से घर लौट रही थी। इसी दौरान चालक ने उसे अकेला देखकर आगे की सीट पर बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में चालक ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
स्थिति से घबराई छात्रा ने मौका पाकर चलती ऑटो से छलांग लगा दी। गिरने से उसे चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा। छात्रा का निजी अस्पताल के साथ सदर अस्पताल में भी उपचार कराया गया।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी विजय कुमार उर्फ चौरसिया उर्फ मस्तो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ऑटो भी जब्त कर लिया है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के अनुसार, छात्रा को अकेला देखकर चालक ने उसे आगे बैठाया था और इसके बाद उसके साथ बदतमीजी की। छात्रा के ऑटो से कूदने के बाद उसे चोट लगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
चलती ऑटो से छात्रा के कूदने की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच से घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'