by on | 2026-09-27 13:20:54
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3048
नई दिल्ली | बेबाक24 न्यूज़
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी को बढ़ावा देने वाले मिशन शक्तिसैट ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। स्पेस किड्ज इंडिया के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 108 देशों की करीब 12,000 छात्राओं ने मिलकर 12-यू क्यूबसैट तैयार किया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन ने इसे किसी महिला अंतरिक्ष शिक्षा कार्यक्रम में सबसे अधिक राष्ट्रीयताओं की भागीदारी वाला कार्यक्रम प्रमाणित किया है।
मिशन के तहत 14 से 18 वर्ष की छात्राओं को अंतरिक्ष प्रणालियों, उपग्रह अभियांत्रिकी, विद्युत निर्माण और पेलोड एकीकरण जैसी तकनीकों की 120 घंटे से अधिक की मुफ्त ऑनलाइन और व्यावहारिक प्रशिक्षण दी गई। इसका उद्देश्य छात्राओं को केवल कक्षा तक सीमित रखने के बजाय अंतरिक्ष विज्ञान का व्यावहारिक अनुभव देना है।
इस अभियान में भारत के साथ अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, मिस्र, लातविया और फिलीपींस समेत 108 देशों की छात्र टीमों और संस्थानों ने हिस्सा लिया।
स्पेस किड्ज इंडिया की संस्थापक डॉ. शकेसन के अनुसार, करीब 150 करोड़ रुपये के बजट वाले इस मिशन को इसरो, इन-स्पेस और यूके के मेरिडियन स्पेस कमांड का समर्थन प्राप्त है।
मिशन के तहत तैयार सैटेलाइट को 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण केंद्र से अंतरिक्ष में भेजने की योजना है। यह उपग्रह पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके एक मॉडल को भविष्य में चंद्रमा की कक्षा में भेजने की भी योजना बताई गई है।
मिशन शक्तिसैट ने अंतरिक्ष शिक्षा में छात्राओं की वैश्विक भागीदारी का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। 108 देशों की करीब 12,000 छात्राओं का एक साथ सैटेलाइट निर्माण से जुड़ना इस अभियान की खास उपलब्धि है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'