ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

बलिया में बदला प्रशासनिक निजाम: डीएम मंगला प्रसाद सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, नवागत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली जनपद की कमान

by on | 2026-09-23 21:21:06

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3053


बलिया में बदला प्रशासनिक निजाम: डीएम मंगला प्रसाद सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, नवागत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली जनपद की कमान

बलिया (बेबाक 24)। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को निवर्तमान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के लिए एक गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कलेक्ट्रेट परिवार और जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी निवर्तमान डीएम को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके योगदान को सराहा।

​समार समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने मंगला प्रसाद सिंह के कार्यकाल की खुलकर तारीफ की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में न केवल प्रशासनिक कार्यों को गति मिली, बल्कि हर विभाग के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला।

​वहीं, जनपद की कमान संभालने वाले नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए डीएम के मार्गदर्शन में बलिया के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को एक नई दिशा मिलेगी।

​समारोह के समापन पर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मीयता और सम्मान का माहौल नजर आया, जब सभी अधिकारियों ने मंगला प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी।

​इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गुलशन जी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार सहित सभी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं जनपद स्तरीय अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment