ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
हादसा और दुर्घटना हादसा

करमा पूजा विसर्जन के दौरान गंगा में हादसा, 11 डूबे; एक की मौत, 6 लापता

by admin@bebak24.com on | 2026-09-23 13:46:01

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000


करमा पूजा विसर्जन के दौरान गंगा में हादसा, 11 डूबे; एक की मौत, 6 लापता

पटना | बेबाक24 न्यूज़

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में करमा-धर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में अलग-अलग जगहों पर हादसे हो गए। बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर थाना क्षेत्रों में कुल 11 लोग डूबने लगे। इनमें 4 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि एक युवक का शव बरामद हुआ है। 6 लोगों की तलाश जारी है।

बाढ़ में 2 युवक लापता

बाढ़ थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस घाट पर मूर्ति विसर्जन के बाद कुछ युवक गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान 3 युवक डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया, लेकिन पीयूष कुमार (10) और सुजीत कुमार (15) गंगा में डूब गए।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की। एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है। दोनों युवकों के परिजन घाट पर मौजूद हैं और उनकी तलाश जारी है।

भाई-बहन की भी तलाश

अथमलगोला थाना क्षेत्र के उस्मानपुर वार्ड नंबर-9 में करमा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान भाई-बहन गंगा में डूब गए। दोनों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। थाना पुलिस के अनुसार स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

बख्तियारपुर में 1 की मौत

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास भी विसर्जन के दौरान 6 युवक गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने 3 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, साहिल कुमार का शव बरामद कर लिया गया। गोलू कुमार और बलवीर कुमार की तलाश जारी है।

पुलिस और प्रशासन की निगरानी में स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है।

बेबाक24 की राय

एक ही दिन में गंगा के अलग-अलग घाटों पर हुए इन हादसों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को सामने रखा है। फिलहाल प्राथमिकता लापता लोगों की तलाश और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता पहुंचाने की है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment