ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

दुबहड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर 4.5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार का शातिर तस्कर गिरफ्तार

by on | 2026-09-21 23:20:48

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3075


दुबहड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर 4.5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार का शातिर तस्कर गिरफ्तार

बलिया (बेबाक 24)। शराब तस्करों के खिलाफ दुबहड़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अंडरपास बसरिकापुर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 600 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। बरामद शराब की कुल कीमत करीब 4.5 लाख रुपये आंकी गई है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक शुभेन्द्र कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बसरिकापुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली आती दिखी। पुलिस ने जब रोककर गहराई से तलाशी ली, तो ट्राली के अंदर शराब का बड़ा जखीरा मिला।

बरामादगी का ब्यौरा:

  • ऑफिसर्स च्वाइस: 40 पेटी
  • 8 पीएम: 30 पेटी
  • कुल बरामदगी: 70 पेटी (600 लीटर) अंग्रेजी शराब

​मौके से पकड़े गए तस्कर की पहचान रोहित कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो, निवासी फुलवरिया (पोस्ट फेरूसा, थाना गोरखा, जिला सारण, बिहार) के रूप में हुई है।

​दुबहड़ पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment