ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
अपराध अपराध

15 दिन से बनारस में एक्टिव था 30 लाख का इनामी नक्सली गंझू: कोयला व्यापारियों से लेवी वसूलने का था प्लान, एटीएस ने मुठभेड़ में किया ढेर

by on | 2026-09-21 22:39:00

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3232


15 दिन से बनारस में एक्टिव था 30 लाख का इनामी नक्सली गंझू: कोयला व्यापारियों से लेवी वसूलने का था प्लान, एटीएस ने मुठभेड़ में किया ढेर

​वाराणसी। रामनगर के लंका मैदान में शनिवार भोर में यूपी एटीएस (ATS) के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया बदमाश कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि झारखंड का मोस्ट वांटेड और 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता था। एटीएस को सटीक इनपुट मिला था कि वह पिछले 15 दिनों से बनारस और मुगलसराय क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाकर एक्टिव था।

​फंडिंग और हथियारों की खेप के लिए डाला था डेरा

झारखंड एटीएस से मिले ठोस इनपुट के बाद यूपी एटीएस हरकत में आई। जानकारी के मुताबिक, बृजेश गंझू बनारस में नए हथियारों की खेप और फंडिंग जुटाने की फिराक में था। डिप्टी एसपी विपिन राय की टीम ने जब टेंगरा मोड़ के पास उसे घेरा, तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद एटीएस की जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया।

​टीपीसी (TPC) का जोनल कमांडर, दर्ज हैं 50 से अधिक मुकदमे

बृजेश गंझू मुख्यधारा के सीपीआई (माओवादी) से अलग होकर बने उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का जोनल कमांडर था। टीपीसी संगठन झारखंड में कोयला व्यापारियों और ठेकेदारों से रंगदारी और लेवी वसूलने के लिए कुख्यात है। बृजेश पर झारखंड के पलामू, लातेहार और चतरा जिलों में हत्या, रंगदारी और नक्सली वारदातों के 50 से भी ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं।

​शहरी इलाकों में शरण ले रहे नक्सली, पूर्वांचल में अलर्ट

कड़े सुरक्षा अभियानों के कारण जंगलों में दबाव बढ़ने पर टीपीसी जैसे संगठनों के कमांडर अब शहरी इलाकों में पनाह लेने की कोशिश कर रहे हैं। नक्सली अब वाराणसी-मिर्जापुर-सोनभद्र रूट का इस्तेमाल ट्रांजिट के तौर पर कर रहे हैं। इस एनकाउंटर के बाद वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में इंटेलिजेंस नेटवर्क को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है और टीपीसी के बाकी फरार कमांडरों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।  



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment