by on | 2026-09-21 22:28:21
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3080
वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र के लोहता थाना अंतर्गत धन्नीपुर स्थित स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल में रह रही उड़ीसा की 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान अनामिका, निवासी बिसरा संतोषपुर (उड़ीसा) के रूप में हुई है, जो चांदपुर स्थित सरस्वती कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। उसके पिता का नाम बेनिडिग एक्का बताया जा रहा है।
देर रात हुई घटना, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत बीते सोमवार की रात करीब 10:30 बजे हुई। सूचना मिलते ही लोहता पुलिस और एसीपी रोहनिया तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा भेज दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और लोहता थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने हॉस्टल पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की।
दो महिलाएं हिरासत में, सीसीटीवी डीवीआर जब्त
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने हॉस्टल का सीसीटीवी डीवीआर भी अपने कब्जे में ले लिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
छात्रा पिछले तीन वर्षों से स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल में अपनी सहेलियों के साथ रह रही थी। छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'