by on | 2026-09-21 22:22:54
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3078
वाराणसी। शहर के हुकुलगंज क्षेत्र में परचून (किराना) की दुकान की आड़ में धड़ल्ले से चल रहे अवैध शराब के धंधे ने स्थानीय महिलाओं के सब्र का बांध तोड़ दिया है। सोमवार को क्षेत्र की आक्रोशित महिलाओं ने एकजुट होकर लालपुर थाने को घेर लिया और जोरदार हंगामा किया।
पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद भी नतीजा सिफर
आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि हुकुलगंज क्षेत्र की एक परचून दुकान में 24 घंटे अवैध शराब बेची जा रही है। इस बाबत पहले पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर आ गया।
शाम ढलते ही जमावड़ा, महिलाओं का निकलना दुश्वार
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि शाम होते ही दुकान के आसपास अराजक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। नशे में धुत होकर लोग गाली-गलौज और हुड़दंग करते हैं, जिससे मोहल्ले की महिलाओं और बच्चियों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
सड़क जाम करने की दी चेतावनी
लालपुर थाने का घेराव कर रही महिलाओं ने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी है कि यदि अवैध शराब की दुकान को तत्काल बंद नहीं कराया गया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चक्काजाम करने को बाध्य होंगी। महिलाओं के अचानक थाने पहुंचने और उग्र प्रदर्शन से पुलिस महकमे में काफी देर तक गहमागहमी और हड़कंप का माहौल बना रहा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'