ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राज्य उत्तर प्रदेश

लापरवाही पर भड़के जलशक्ति मंत्री: मिर्जापुर में अफसरों को लगाई कड़ी फटकार, अक्टूबर तक हर घर 'नल से जल' देने का अल्टीमेटम!

by on | 2026-09-21 22:08:04

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3074


लापरवाही पर भड़के जलशक्ति मंत्री: मिर्जापुर में अफसरों को लगाई कड़ी फटकार, अक्टूबर तक हर घर 'नल से जल' देने का अल्टीमेटम!

मिर्जापुर। जिले में 'जल जीवन मिशन' की सुस्त रफ्तार और शत-प्रतिशत जलापूर्ति न होने पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। अष्टभुजा निरीक्षण गृह में समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं के अफसरों और अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक हिदायत दी कि अक्टूबर के अंत तक हर हाल में सुबह-साम हर घर में नल से जल पहुँचना चाहिए।

बैठक की मुख्य बातें और सख्त निर्देश:

अफसरों पर बिफरे मंत्री: 100% गांवों में जलापूर्ति न मिलने पर अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और कार्यदायी संस्थाओं के जिम्मेदारों पर कड़ी नाराजगी जताई गई।


लापरवाही पर होगी एफआईआर: मंत्री ने अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) को एक सप्ताह के भीतर हर गांव की समीक्षा कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि काम में लापरवाही मिलने पर सीधे प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जाएगी।


ग्राम प्रधानों से लिया सीधा फीडबैक: समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने 9 परियोजनाओं से जुड़ी 6 कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की मौजूदगी में 12 ग्राम प्रधानों से मोबाइल पर सीधा संवाद कर जमीनी हकीकत जानी।


लीकेज पर तुरंत एक्शन: कुछ गांवों में पाइप लीकेज के कारण केवल 90% आपूर्ति होने की बात सामने आने पर मंत्री ने लीकेज तुरंत ठीक करने और हर टंकी व नलकूप पर पंप संचालक तैनात करने के आदेश दिए।


बिजली कटने पर चलेगा जनरेटर: विद्युत कटौती के दौरान जलापूर्ति बाधित न हो, इसके लिए जनरेटर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


बैठक में ये  रहे मौजूद

​समीक्षा बैठक के दौरान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायिका सुचिसमिता मौर्या, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विशाल कुमार समेत जल निगम व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।  



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment