ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

डीआरएम ने कछवा रोड स्टेशन पर कसा शिकंजा, यात्री सुरक्षा और उपकरणों की गहन जांच

by on | 2026-09-21 22:02:34

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3083


डीआरएम ने कछवा रोड स्टेशन पर कसा शिकंजा, यात्री सुरक्षा और उपकरणों की गहन जांच


वाराणसी/बेबाक 24: मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर स्थित कछवा रोड स्टेशन का औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की बारीकी से पड़ताल की।

​निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन पैनल, रिले रूम, आईपीएस रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म और फुट ओवर ब्रिज का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्री सुविधाओं में सुधार लाने, उपकरणों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के सख्त निर्देश दिए।

गेसमैन के ज्ञान की ली परीक्षा

यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीआरएम ने यार्ड स्थित समपार संख्या-21सी पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गेटमैन अमलेश कुमार यादव से संरक्षा से जुड़े सवाल पूछे और उनके ज्ञान व सतर्कता की परख की।

तकनीकी व विद्युत उपकरणों का लिया जायजा

इसके पश्चात डीआरएम ने कछवा रोड टीएसएस का रुख किया, जहां उन्होंने ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर, आइसोलेटर, प्रोटेक्शन रिले, कंट्रोल पैनल, बैटरी बैंक तथा अर्थिंग व्यवस्था की गहन जांच की। उन्होंने संबंधित रजिस्टरों और अभिलेखों को देखा और निर्देश दिया कि विद्युत उपकरणों व अर्थिंग की नियमित जांच की जाए तथा सभी अभिलेखों को अपडेट रखा जाए।  



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment