by on | 2026-09-21 21:56:38
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3084
सिंगरौली / गढ़वा: सिंगरौली के जयंत स्थित 'कंचन ज्वेलर्स' में 17 सितंबर को हुई सनसनीखेज हथियारबंद डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिंगरौली पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए मामले के चौथे आरोपी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी (29) को झारखंड के गढ़वा जिले से धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी के पास से डकैती के हिस्से का 15.33 ग्राम सोना और ₹3,500 नकद बरामद किए हैं। इतना ही नहीं, उसकी निशानदेही पर झारखंड से लूटी गई एक रोनिन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
10 पुलिस टीमों का एक्शन, अंतरराज्यीय दबिश
पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देशन में गठित 10 विशेष पुलिस टीमें लगातार अलग-अलग राज्यों में डकैतों की तलाश में दबिश दे रही थीं। सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि सोनू और उसका साथी शमशाद अंसारी झारखंड में छिपे हुए हैं। इसके बाद सिंगरौली पुलिस ने गढ़वा पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर 19 सितंबर को सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में आभूषण बरामद
इस डकैती कांड में पुलिस की यह चौथी बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है:
लकी कुमार पासवान और अनुराग कुमार चंद्रवंशी: इनके पास से 180.7 ग्राम सोने के आभूषण, 205.410 ग्राम चांदी के आभूषण और ₹54,200 नकद बरामद किए जा चुके हैं।
रोशन कुमार: जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया था।
कई राज्यों में दर्ज हैं संगीन मुकदमे
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया आरोपी सोनू बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ सिंगरौली (मध्य प्रदेश), गढ़वा (झारखंड) और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गिरोह गढ़वा जिले के रंका और हरिहरपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट की घटनाओं में भी शामिल रहा है।
फिलहाल, मामले में फरार चल रहे आरोपी शमशाद अंसारी की तलाश और बाकी बचे लूटे गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'