ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

35 लाख का गांजा और लग्जरी कार जब्त, उड़ीसा से बांदा भेजी जा रही थी खेप: मीरजापुर में 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

by on | 2026-09-21 21:48:45

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3085


35 लाख का गांजा और लग्जरी कार जब्त, उड़ीसा से बांदा भेजी जा रही थी खेप: मीरजापुर में 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वात और थाना कटरा देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने छितपुर मोड़ के पास से एक लग्जरी इकोस्पोर्ट कार से 50.800 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो शातिर अंतर्राज्यीय तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹35 लाख आंकी गई है।

​उड़ीसा से बांदा के लिए निकला था ‘नशे का नेटवर्क’

​पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 21 सितंबर 2026 की सुबह करीब 07:14 बजे पुलिस टीम ने ग्राम बरकछा खुर्द के पास छितपुर मोड़ पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (क्रमांक: UP 90 N 2087) को रोककर जब सघन तलाशी ली गई, तो कार के अंदर से 4 प्लास्टिक की बोरियों में ठूंसकर रखा गया 50.800 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ।

​कड़ाई से की गई पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि यह गांजे की खेप उड़ीसा राज्य से लोड की गई थी और इसे जनपद बांदा पहुंचाया जाना था। तस्करी के इस खेल में उन्हें सिर्फ चालक और माल डिलीवरी के बदले मोटा मुनाफा/भाड़ा देने का लालच दिया गया था।

​दबोचे गए अभियुक्तों का प्रोफाइल:

  1. ओमेन्द्र सिंह (उम्र 23 वर्ष) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी ग्राम बिलहरका, थाना करतल, जनपद बांदा (उत्तर प्रदेश)।
  2. तुषार कुमार (उम्र 24 वर्ष) पुत्र बाबूलाल, निवासी N125/27, वजीरपुर सत्संग, थाना ए-ब्लॉक, दिल्ली।

​बरामदगी का विवरण:

  • अवैध मादक पदार्थ: 50.800 किलोग्राम गांजा (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ₹35 लाख)।
  • तस्करी में प्रयुक्त वाहन: 01 अदद इकोस्पोर्ट कार (UP90N2087)।
  • व्यक्तिगत बरामदगी: जामा तलाशी में 02 अदद स्मार्टफोन।

​एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, कार सीज

​मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कटरा देहात (मीरजापुर) में मु0अ0सं0 460/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई इकोस्पोर्ट कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

​सफलता दिलाने वाली पुलिस टीम:

  • निरीक्षक राजीव सिंह (प्रभारी एसओजी/सर्विलांस टीम मय हमराह)
  • उपनिरीक्षक ऋषिदेव शुक्ल (चौकी प्रभारी करनपुर, थाना कटरा देहात मय हमराह)



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment