ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

फर्जी कागजात से स्क्रैप लदा ट्रक डकारा, मिर्जापुर में कबाड़ बना डाला; 3 शातिर दबोचे

by on | 2026-09-21 21:01:56

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3062


फर्जी कागजात से स्क्रैप लदा ट्रक डकारा, मिर्जापुर में कबाड़ बना डाला; 3 शातिर दबोचे

 बेबाक 24 न्यूज नेटवर्क

सोनभद्र। फर्जी कागजातों की आड़ में स्क्रैप लदे ट्रक को गायब करने और रातों-रात उसे मिर्जापुर ले जाकर कटवा देने वाले गिरोह के 'गंदे खेल' का रॉबर्ट्सगंज पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने सनसनीखेज खुलासा किया है। खाकी ने इस फर्जीवाड़े में शामिल तीन शातिर दिमाग आरोपियों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इनके कब्जे से लाखों की नकदी और कट चुके ट्रक का मलबा बरामद हुआ है।

कागजों की हेराफेरी से गढ़ा फर्जीवाड़े का ताना-बाना

​पुलिस के खुलासे के मुताबिक, आरोपियों ने पहले फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर स्क्रैप से लदे पूरे ट्रक को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद माल समेत वाहन को ठिकाने लगाने की नीयत से मिर्जापुर ले जाया गया। वहां न सिर्फ ट्रक में लदे कीमती स्क्रैप को औने-पौने दामों में बेचा गया, बल्कि साक्ष्य मिटाने और मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में पूरे ट्रक को कटवाकर कल-पुर्जों में तब्दील कर दिया गया।

​मामला संज्ञान में आते ही प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह और SOG प्रभारी राम स्वरूप वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने सुरागकशी शुरू की। सटीक सूचना और घेराबंदी के बल पर पूरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी: ₹5 लाख कैश और ₹15 लाख के कटे पुर्जे

​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से निम्नलिखित सामान जब्त किया है:

  • ₹5 लाख की भारी-भरकम नगदी (स्क्रैप बिक्री की राशि)
  • ​लगभग ₹15 लाख कीमत के ट्रक के कटे हुए कल-पुर्जे
  • 4 अदद मोबाइल फोन
  • ​वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई 1 मोटरसाइकिल

नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही खाकी

​गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की कड़ाई से पूछताछ जारी है। इस बात की तहकीकात की जा रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इनके साथ और कौन-कौन से सफेदपोश या कबाड़ी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचकर बाकी सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment