ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

काशी में ATS की बड़ी स्ट्राइक: 30 लाख का इनामी टीपीसी कमांडर नक्सली बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, रामनगर में गूंजी गोलियां

by on | 2026-09-20 11:46:35

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3089


काशी में ATS की बड़ी स्ट्राइक: 30 लाख का इनामी टीपीसी कमांडर नक्सली बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, रामनगर में गूंजी गोलियां

वाराणसी (बेबाक 24)। धर्मनगरी काशी में रविवार की तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को मुठभेड़ में मार गिराया। रामनगर थाना क्षेत्र में एटीएस की घेराबंदी देख गोलियां बरसाकर भागने की कोशिश कर रहे इस हार्डकोर नक्सली को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​मुठभेड़ के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। एटीएस ने मौके से दो पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। मारे गए नक्सली पर झारखंड सरकार से 25 लाख और एनआईए (NIA) की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बाइक से भागने की फिराक में था, एटीएस ने बिछाया जाल

​एटीएस के डीएसपी विपिन राय को सटीक सूचना मिली थी कि टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) का इनामी कमांडर बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर रामनगर के रास्ते मुगलसराय की तरफ निकलने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एटीएस की टीम ने इलाके में किलेबंदी कर दी।

​जैसे ही संदिग्ध बाइक सवार वहां पहुंचे, टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख बेखौफ नक्सलियों ने एटीएस टीम पर सीधे अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी।

बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं गोलियां, एटीएस की जवाबी कार्रवाई में ढेर

​नक्सलियों की ओर से की गई अचानक फायरिंग में एटीएस के डीएसपी विपिन राय और हेड कॉन्स्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। जांबाज अफसरों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी दनादन फायरिंग शुरू की।

​दोनों ओर से हुई खूनी मुठभेड़ में 30 लाख का इनामी बृजेश गंझू गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका एक साथी अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घायल नक्सली को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झारखंड और NIA की हिट लिस्ट में था शामिल

​मूल रूप से झारखंड के चतरा जिले (लावालौंग थाना क्षेत्र) का रहने वाला बृजेश गंझू प्रतिबंधित नक्सली संगठन 'तृतीय प्रस्तुति कमेटी' (TPC) में बतौर कमांडर सक्रिय था। वह झारखंड, बिहार और आसपास के इलाकों में कई संगीन वारदातों, टेरर फंडिंग और हमलों में वांछित था। एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल इस नक्सली की काफी समय से तलाश की जा रही थी।

​मुठभेड़ के बाद एटीएस ने पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि फरार साथी को भी दबोचा जा सके। शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मोर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment