by admin@bebak24.com on | 2026-09-17 21:07:44
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3002
प्रयागराज | बेबाक24 न्यूज़
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल 10284 अभ्यर्थियों में से 2297 को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग के अनुसार कुल 814 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी होनी है।
पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर कराया गया था। परीक्षा में कुल 28 प्रकार के पदों के लिए 814 रिक्तियां निर्धारित हैं।
इनमें 2 पद ऐसे हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन दोनों पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। बाकी 812 पदों पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। इन्हीं पदों के लिए 2297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।
लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा का परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित रिट याचिका संख्या 4253/2026, अर्चित शिवम मिश्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य में होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश से बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल विशेष अपील संख्या 475(डी)/2019 में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रखा गया है।
आयोग के सचिव गिरिजेश त्यागी के अनुसार अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ अंक की जानकारी अभी जारी नहीं की जाएगी। ये विवरण अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे।
पीसीएस मुख्य परीक्षा के परिणाम के साथ 2297 अभ्यर्थी अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंच गए हैं। हालांकि अंतिम चयन की स्थिति संबंधित न्यायालयीन मामलों के निर्णय और साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'