ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO बने सत्यम मिश्रा, प्रयागराज ADM (नगर) से मिला बाबा दरबार का जिम्मा

by on | 2026-09-17 00:00:04

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3061


काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO बने सत्यम मिश्रा, प्रयागराज ADM (नगर) से मिला बाबा दरबार का जिम्मा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2015 बैच के PCS अधिकारी सत्यम मिश्रा को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वे निवर्तमान CEO विश्व भूषण मिश्र का स्थान लेंगे।

​मूल रूप से हरदोई जिले के निवासी सत्यम मिश्रा का जन्म 25 दिसंबर 1984 को हुआ था। वर्ष 2015 में UPPSC की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने 15 मार्च 2016 को प्रशासनिक सेवा में कदम रखा। बतौर PCS अधिकारी उनकी पहली तैनाती बरेली में डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुई थी।

कई जिलों में संभाल चुके हैं अहम जिम्मेदारियां

प्रशासनिक सेवा के दौरान सत्यम मिश्रा गाजीपुर, महराजगंज और चित्रकूट जिलों में भी डिप्टी कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने रामपुर में सिटी मजिस्ट्रेट और वर्ष 2023 में मुरादाबाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी निभाई। काशी आगमन से पूर्व वे 6 जनवरी 2025 से प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर कार्यरत थे।

चर्चा में रहा प्रयागराज का कार्यकाल

प्रयागराज में तैनाती के दौरान सत्यम मिश्रा प्रशासनिक सक्रियता को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे।

जून 2026: पेपर लीक प्रकरण के विरोध में सांसद संजय सिंह और छात्रों की बैठक के दौरान मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, जिससे वे व्यापक चर्चा में आए।


जुलाई 2026: UPSC CAPF परीक्षा की सख्त निगरानी करते हुए 18 परीक्षा केंद्रों पर 7,510 अभ्यर्थियों के लिए शुचितापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराई।


​अब बाबा विश्वनाथ के दरबार की कमान मिलने के बाद उनके अनुभवों का लाभ मंदिर प्रशासन और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में देखने को मिलेगा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment