by on | 2026-09-16 22:36:15
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3064
वाराणसी। धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी में अपराध और जुए के काले कारोबार पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में कुबेर कॉम्प्लेक्स के सामने वाली गली का एक बंद मकान, जो बाहर से बिल्कुल शांत दिखता था, उसके भीतर जुए की एक समानांतर दुनिया आबाद थी। SOG-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात जब इस ठिकाने पर दबिश दी, तो अंदर का नजारा देखकर खुद पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। मौके से कुल 47 जुआरी धर दबोचे गए और ताश के पत्तों पर लगा लगभग 10 लाख रुपये का कैश जब्त किया गया।
3 दिन की रेकी और एक झटके में 'गेम ओवर'
पुलिस को लंबे समय से खबर मिल रही थी कि पॉश इलाके की ओट में जुए का यह नेटवर्क तेजी से पैर पसार रहा है। इस इनपुट को पुख्ता करने के लिए SOG-2 की टीम ने लगातार तीन से चार दिनों तक इलाके में भेष बदलकर निगरानी की। जब एक-एक हलचल और टाइमिंग की पुष्टि हो गई, तो टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर मकान पर धावा बोल दिया। मौके से न सिर्फ 10 लाख कैश, बल्कि दर्जनों मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां और बाहर खड़ी कई गाड़ियां जब्त की गई हैं।
विशाल सिंह ने लीज पर लिया था मकान, नामी चेहरे भी बेनकाब
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इस काले खेल का मुख्य सरगना विशाल सिंह है, जिसने यह पूरा मकान बाकायदा लीज पर ले रखा था। बंद मकान की आड़ में हर दिन लाखों के दांव लगाए जाते थे। गिरफ्तार 47 लोगों में कई रसूखदार और नामचीन चेहरों के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है।
बेबाक सवाल:
सिगरा जैसे व्यस्त इलाके में महीनों से यह धंधा फल-फूल रहा था और पुलिस की आंखों के सामने 47 लोग रोज ताश की गड्डियों पर लाखों लुटा रहे थे—आखिर स्थानीय तंत्र को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? क्या बिना किसी शह के इतना बड़ा नेटवर्क चलना मुमकिन है? फिलहाल SOG-2 की इस कार्रवाई से शहर के जुआ माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'