ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

वाराणसी में चेन स्नैचिंग गैंग पर लालपुर पांडेयपुर पुलिस का शिकंजा, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार; स्कॉर्पियो, सोने की चेन और ₹27 हजार बरामद

by on | 2026-09-16 19:36:13

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3068


वाराणसी में चेन स्नैचिंग गैंग पर लालपुर पांडेयपुर पुलिस का शिकंजा, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार; स्कॉर्पियो, सोने की चेन और ₹27 हजार बरामद

वाराणसी। धर्मनगरी में सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोहों के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक संगठित गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने 3 महिलाओं समेत कुल 4 आरोपियों को दबोचकर उनके पास से सोने की 2 चेन, 2 मोबाइल फोन, एक स्कॉर्पियो वाहन और ₹27 हजार नगद बरामद किए हैं।

​पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर में स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों का कनेक्शन आजमगढ़ के रौनापार और गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र से है, जो वाराणसी में रहकर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

नेतृत्व: अतुल कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, लालपुर पांडेयपुर)


अधिकारी: श्याम नारायण यादव (चौकी प्रभारी, लालपुर), रोशन कुमार (उपनिरीक्षक)


मुख्य भूमिका: विनीत सिंह (हेड कांस्टेबल), चंद्रशेन सिंह (हेड कांस्टेबल), बृजेश यादव (सर्विलांस सेल)


महिला पुलिस बल: अनीता सरोज, गुड़िया, कुमारी अन्नू (सभी कांस्टेबल)




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment