ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
आस्था सुरक्षा

वामन द्वादशी पर बक्सर में उमड़ेगा आस्था का ज्वार: भव्य होगी भगवान वामन की रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन की भी सुगबुगाहट

by on | 2026-09-16 18:10:39

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3086


वामन द्वादशी पर बक्सर में उमड़ेगा आस्था का ज्वार: भव्य होगी भगवान वामन की रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन की भी सुगबुगाहट

बक्सर (बिहार)। वामन द्वादशी के पावन अवसर पर आगामी 23 सितंबर को बक्सर में निकलने वाली भगवान वामन की भव्य रथयात्रा की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।  'वामन ग्लोबल फाउंडेशन' के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की भव्यता, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

​फाउंडेशन के तत्वावधान में यह ऐतिहासिक रथयात्रा 23 सितंबर की सुबह 8:00 बजे किला मैदान स्थित रामलीला मंच से रवाना होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यह यात्रा भगवान वामन मंदिर पर संपन्न होगी। आयोजकों के अनुसार, इस बार का आयोजन लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का अभूतपूर्व संगम होगा। रथयात्रा में भगवान वामन की मनमोहक झांकी, सजे-धजे घोड़े, ऊंट, पारंपरिक हुड़का-पखावज नृत्य मंडलियां, ढोल-ताशा और बैंड-बाजे मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके साथ ही भगवान के विभिन्न रूपों का स्वांग रचे बाल-बटुक यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। डॉ. राकेश राय ने बताया कि इस वर्ष रथयात्रा को अब तक का सबसे व्यापक स्वरूप देने का लक्ष्य रखा गया है और स्थानीय लोगों से सपरिवार इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

प्रशासन अलर्ट: डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, मुख्यमंत्री के संभावित दौरे पर नजर

​दूसरी ओर, वामन द्वादशी के इस विशेष मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी बक्सर आगमन की मजबूत संभावना जताई जा रही है। यद्यपि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आधिकारिक प्रोटोकॉल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन उनके संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। बक्सर जिलाधिकारी (DM) ने आयोजन स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के भगवान वामन के दर्शन-पूजन और रथयात्रा में शामिल होने की संभावनाओं के मद्देनजर सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने में जुटा है।  



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment