by on | 2026-09-16 15:43:11
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3053
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में नागरिक सुविधाओं की बदहाली को लेकर शासन अब कड़े रुख में नजर आ रहा है। प्रभारी मंत्री और प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अचानक धमक देकर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौरान सड़कों पर लगे गंदगी के अंबार, बजीबजाती सीवर व्यवस्था और बदहाल गलियों को देखकर मंत्री खन्ना ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
कूड़े के ढेर और बजीबजाता सीवर: जमीनी हकीकत आई सामने
मंत्री खन्ना जब ग्राउंड जीरो पर उतरे तो जमीनी हकीकत देखकर दंग रह गए। निरीक्षण के दौरान कई संवेदनशील इलाकों में लापरवाही का आलम साफ नजर आया:
टकटकपुर मुख्य मार्ग: सुनील जलपान गृह के ठीक सामने कूड़े का भारी जमावड़ा पाया गया।
अनौला और मीरापुर बसही: अमर पुष्प कुंज के पास और मुख्य मार्ग से लेकर श्यामपुर कॉलोनी (ब्लॉक-बी) तक जगह-जगह गंदगी फैली मिली।
स्वास्थ्य मेडिकल एजेंसी (मीरापुर बसही): चोक सीवर का गंदा पानी आसपास के खाली भूखंडों में बह रहा था, जहां कूड़े का ढेर भी लगा हुआ था।
वार्ड संख्या-16: गलियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाई गईं, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन दुभर हो गया है।
लापरवाही पर चला चाबुक, दो दिन का वेतन काटने का फरमान
क्षेत्रीय बदहाली पर भारी नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री ने तत्काल जिम्मेदार कर्मचारी का दो दिन का वेतन काटने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि चिन्हित स्थानों से तुरंत कूड़ा हटाया जाए, सीवर और ड्रेनेज लाइन को दुरुस्त किया जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों व गलियों की मरम्मत की जाए।
पीएम मोदी की चिंता का असर: रिपोर्ट जाएगी ऊपर, बढ़ सकती है अफसरों की फजीहत
सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी की जनता की समस्याओं को लेकर जताई जा रही चिंता के बाद यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। प्रभारी मंत्री इस पूरी जमीनी रिपोर्ट को उच्च स्तर पर सौंपने की तैयारी में हैं, जिससे लापरवाह अधिकारियों की गाज गिरना तय माना जा रहा है।
मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी गलियों तक नियमित निगरानी रखी जाए और जनसुविधाओं से जुड़ी किसी भी शिकायत में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'