by admin@bebak24.com on | 2026-09-16 11:09:45
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3001
नई दिल्ली | बेबाक24 न्यूज़
भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने अफगानिस्तान को 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन पर रोका और फिर 15वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत की जीत में संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने महज 22 गेंदों में 57 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अभिषेक शर्मा ने 39 रन बनाए, जबकि ईशान किशन 38 रन बनाकर नाबाद रहे।
अफगानिस्तान की पारी में कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालते हुए अफगानिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
नीतीश कुमार रेड्डी भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली।
भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में भी अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। लगातार दूसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब तीसरे और अंतिम मुकाबले में भारत की नजरें सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने पर होंगी।
दिल्ली में भारत ने गेंद और बल्ले दोनों से दबदबा दिखाते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। संजू सैमसन की तेजतर्रार पारी और नीतीश रेड्डी की प्रभावी गेंदबाजी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'