by on | 2026-09-16 00:17:33
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3062
वाराणसी: धार्मिक नगरी काशी में बारिश के बाद बने जलजमाव के हालात और सीवर लाइन से बरामद हुई बालू की बोरियों ने उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा काशी की जलभराव से बेहाल गलियों का वीडियो साझा किए जाने के बाद अब कांग्रेस भी सरकार पर आक्रामक हो गई है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पूरे घटनाक्रम को वाराणसी नगर निगम और भारतीय जनता पार्टी की पूर्व-नियोजित पटकथा करार दिया है।
'पीएम मोदी की कौन सी स्पेशल टेक्नोलॉजी से हुआ खुलासा?'
अजय राय ने नगर निगम प्रशासन और महापौर अशोक तिवारी की मंशा पर सवाल उठाते हुए तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब पूरा शहर सीवर जाम से जूझ रहा था, तब प्रशासन को अचानक यह दिव्य ज्ञान कैसे हुआ कि पाइपलाइन के भीतर बोरियां डाली गई हैं? उन्होंने चुटकी लेते हुए सवाल किया, "क्या स्थानीय प्रशासन को यह गुप्त सूचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसी स्पेशल टेक्नोलॉजी के जरिए मिली है?"
अजय राय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी अपनी प्रशासनिक नाकामियों पर पर्दा डालने और विपक्ष की छवि खराब करने के लिए खुद ही सीवर में बोरियां डलवा रही है और फिर उन्हें बाहर निकालकर मीडिया के सामने वाहवाही लूट रही है।
त्रिनेत्र के कैमरों की फूटेज कहां है?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भेलूपुर स्थित शिवाला के अग्रवाल तिराहे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 12 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल हैं, जिनकी सीधी निगरानी 'त्रिनेत्र भवन' से होती है। अगर सचमुच सीवर में किसी ने साजिश के तहत बोरियां डाली थीं, तो जिला प्रशासन सीसीटीवी फुटेज खंगालकर असल दोषियों का चेहरा बेनकाब क्यों नहीं कर रहा?
गोरखपुर श्मशान घाट हादसे पर भी घेरा
वाराणसी के साथ-साथ अजय राय ने गोरखपुर के नवनिर्मित श्मशान घाट पर हुए दर्दनाक हादसे में दो वकीलों की मौत को लेकर भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।
बीजेपी सांसद रवि किशन के पुराने बयानों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले बताएं कि यह श्मशान घाट था या घोटाला? उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि "बीजेपी पहले ताबूत घोटाले में घिरी थी और अब कफन पर भी टैक्स वसूलने में लगी है। ये सीधी भाषा में कफन चोर हैं।"
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'