by on | 2026-09-15 20:10:45
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3054
भोपाल | बेबाक24 न्यूज़
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी समेत भाजपा के सहयोगी दलों को यूसीसी के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की सलाह दी।
भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि अगर चिराग पासवान, जयंत चौधरी, जदयू और अन्य सहयोगी दल पूरी तरह भाजपा की विचारधारा के साथ खड़े हैं तो बात अलग है। लेकिन यदि भाजपा के साथ उनके मतभेद अभी भी कायम हैं, तो उन्हें यूसीसी का विरोध करना चाहिए।
ओवैसी ने संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का उल्लेख करते हुए कहा कि नागरिकों को समानता और अपने धर्म का पालन करने का अधिकार दिया गया है। उनका आरोप है कि उत्तराखंड के बाद गुजरात और असम तक पहुंचा यूसीसी गैर-हिंदू समुदायों पर हिंदू विवाह, उत्तराधिकार और दत्तक ग्रहण से जुड़े कानून लागू करने की कोशिश है।
उन्होंने इसे धार्मिक स्वतंत्रता और समानता के सिद्धांत के खिलाफ बताया। ओवैसी ने कहा कि एक धर्म से जुड़े कानून को दूसरे धर्म के लोगों पर लागू करना उचित नहीं है और इसी वजह से उनकी पार्टी यूसीसी का विरोध कर रही है।
यूसीसी को लेकर बहस ऐसे समय तेज हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2029 से पहले भाजपा और उसके सहयोगियों के शासन वाले सभी 22 राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी। इस बयान के बाद एनडीए के भीतर भी अलग-अलग दलों के रुख सामने आ रहे हैं।
बेबाक24 टेक: यूसीसी पर ओवैसी का बयान सीधे तौर पर भाजपा के सहयोगी दलों की राजनीतिक स्थिति को चुनौती देता है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि चिराग पासवान और जयंत चौधरी जैसे नेता मसौदा सामने आने के बाद किस तरह अपनी सियासी लाइन तय करते हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'