ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सिगरा पुलिस ने अमूल डेयरी के पास से दबोचा

by on | 2026-09-15 19:09:13

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3072


अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सिगरा पुलिस ने अमूल डेयरी के पास से दबोचा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में वाराणसी की सिगरा थाना पुलिस ने एक बेहद शर्मनाक और संगीन मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोप है कि शातिर ने 22 वर्षीय युवती को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हवस का शिकार बनाया और विरोध करने पर जान से मारने व जातिसूचक गालियां देने का खौफ दिखाया।

ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का खेल

​पीड़िता के साथ कथित तौर पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने, उसके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप 28 वर्षीय मनोज मौर्या पर लगा है। इतना ही नहीं, पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए आरोपी ने उसके खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था।

मुखबिर की सटीक सूचना पर सिगरा पुलिस का एक्शन

​पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस एक्शन मोड में आई। 15 सितंबर को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी मनोज मौर्या को सिगरा स्थित अमूल डेयरी के पास से धर दबोचा।

इन गंभीर धाराओं में कसा शिकंजा

​गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 0394/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट की सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज है:

  • बीएनएस (BNS) धाराएं: 64(2)(m) (दुष्कर्म संबंधित), 115(2), 352, 351(2), 127(2), और 118(1)
  • SC/ST एक्ट: धारा 3(2)(va)

पुराना आपराधिक इतिहास: पॉक्सो और महिला अपराधों में भी रहा है संलिप्त

​पकड़ा गया आरोपी मनोज मौर्या कोई सीधा-साधा नागरिक नहीं, बल्कि अभ्यस्त अपराधी है। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि उस पर वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2024 में भी वाराणसी के विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, महिला संबंधी अपराध और पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली जांबाज पुलिस टीम

​आरोपी को गिरफ्तार करने में सिगरा पुलिस टीम के इन अधिकारियों की मुख्य भूमिका रही:

  • शिवाकान्त मिश्र (प्रभारी निरीक्षक, थाना सिगरा)
  • शिवम् (उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी लल्लापुरा)
  • प्रभाकर सिंह यादव (आरक्षी)
  • मनीष कुमार गोंड (आरक्षी)

​पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कानूनी प्रक्रिया के तहत अब मामले का निपटारा अदालत में होगा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment