ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
हादसा और दुर्घटना हादसा

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराकर पलटी कार, 3 युवकों की मौत; 6 घायल

by admin@bebak24.com on | 2026-09-15 11:45:49

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000


आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराकर पलटी कार, 3 युवकों की मौत; 6 घायल

आजमगढ़ | बेबाक24 न्यूज़

आजमगढ़ के फूलपुर क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में कुल 9 लोग सवार थे और सभी फूलपुर से सरायमीर की ओर जा रहे थे।

बताया गया कि युवकों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और रातभर पंडाल में मौजूद रहे। सुबह लौटते समय जगदीशपुर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद कार पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

3 की मौत, 6 घायल

मृतकों की पहचान सत्यम मोदनवाल (20), निखिल गुप्ता (17) और लकी सोनकर (19) के रूप में हुई है। लकी ने फूलपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

हादसे में अंश सोनकर (17), अनमोल मोदनवाल (18), किशन मोदनवाल (20), सक्षम बरनवाल (17), अनुराग पांडेय और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडेय घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह और फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

बेबाक24 टेक: रातभर धार्मिक आयोजन में शामिल रहने के बाद तड़के सफर पर निकले युवकों की कार हादसे का शिकार हो गई। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस की जांच से यह स्पष्ट होगा कि दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या थी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment