by on | 2026-09-14 23:24:15
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3120
बक्सर: रसूख और दबंगई के बल पर लगातार सुर्खियों में रहने वाले प्रदीप राय के खिलाफ अब मामला पूरी तरह गर्मा गया है। पत्रकारों को दी गई धमकियों और एफआईआर दर्ज होने के बाद स्थानीय भाजपा विधायक आनंद मिश्रा ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है।
विधायक ने स्पष्ट किया कि प्रदीप राय का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कोई आधिकारिक पद नहीं है। उन्होंने कहा, "कानून अपना काम करेगा और जो भी दोषी होगा, उसे सजा मिलेगी।" इसके साथ ही उन्होंने एफआईआर के बाद मीडिया कवरेज को पूरी तरह उचित और निष्पक्ष पत्रकारिता करार दिया। पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो चुका है और चर्चा है कि नामजद आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
'अति सर्वत्र वर्जिते': जब कड़कती ठंड में उजड़े थे गरीबों के आशियाने
"अति सर्वत्र वर्जिते" (किसी भी चीज की अति बुरी होती है)—प्रदीप राय के मामलों में यह कहावत सटीक बैठती है। यह पहली बार नहीं है जब उन पर सत्ता और प्रभाव का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगे हों।
इससे पहले, हाड़ कंपाने वाली ठंड में नहर किनारे बसे बेबस गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें बेघर करने के मामले में भी प्रदीप राय पर गंभीर सवाल उठे थे। सत्ता की इस हनक का दायरा यहीं नहीं सिमटा; हाल ही में एक आरटीआई (RTI) कार्यकर्ता के घर में घुसकर दबंगों द्वारा दी गई धमकी के तार भी इन्हीं से जोड़कर देखे जा रहे हैं।
लगातार बढ़ते जनआक्रोश के बीच अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस भू-माफिया पर शिकंजा कसकर पीड़ितों को न्याय दिला पाता है या नहीं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'