by on | 2026-09-14 21:57:14
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3092
वाराणसी। काशीवासी घुटने भर पानी में तैरने को मजबूर थे, सीवर उफन रहे थे और नगर निगम से लेकर जल निगम तक के बड़े साहबान दफ्तरों में बैठकर तमाशा देख रहे थे! 'बेबाक 24' ने जब अधिकारियों की इस मक्कारी और जनता के दर्द को बेबाकी से उठाया, तो आखिरकार शासन की नींद टूटी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती और सीधे पीएमओ के संज्ञान के बाद जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता की कुर्सी छिन गई। मंत्री की मैराथन बैठकों के बाद भी खराटे भर रहे साहब को सस्पेंड कर दिया गया है।
3-4 सितंबर का 'पाप': बंद पड़े थे पम्प, राम भरोसे थी काशी
जांच में साफ हुआ है कि 3 और 4 सितंबर को जब भारी बारिश में शहर डूब रहा था, तब चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन और गोईठहां एसटीपी के पम्प बंद पड़े थे! समय पर पम्प न चलने से सीवर लाइनों का बैकफ्लो हुआ और बनारस के निचले इलाके जलमग्न हो गए। यही नहीं, चौकाघाट पर नदी के बैकफ्लो को रोकने के लिए बैरियर लगाने की कागजी योजना तक अफसरों ने नहीं बनाई।
मंत्री का पारा हुआ हाई, तो गिरी गाज
12 और 13 सितंबर को जब मंत्री ए.के. शर्मा ने खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर वाराणसी का जायजा लिया, तो बदहाली देखकर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने साफ कर दिया कि जनता की परेशानी से खिलवाड़ करने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा।
कानपुर अटैच, विभागीय जांच शुरू
'बेबाक 24' की खबर का यह बड़ा असर है। यह कार्रवाई कुर्सी तोड़ अफसरों के लिए सीधा चेतावनी संदेश है कि जनता के सब्र का इम्तिहान भारी पड़ेगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'