ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
आस्था आस्था

व्यासपीठ ने विदेशी आक्रांताओं को दी चुनौती, गोस्वामी तुलसीदास ने ठुकराया था अकबर का प्रस्ताव – सीएम योगी

by on | 2026-09-14 08:11:00

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3085


व्यासपीठ ने विदेशी आक्रांताओं को दी चुनौती, गोस्वामी तुलसीदास ने ठुकराया था अकबर का प्रस्ताव – सीएम योगी

रायबरेली। ऊंचाहार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे द्वारा आयोजित भव्य शिव कथा के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन संस्कृति और भारत की आध्यात्मिक चेतना को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यकाल के कठिन दौर में, जब विदेशी आक्रांता भारत के धर्म स्थलों को रौंद रहे थे, तब व्यासपीठ ने ही सनातन के ध्वज-पताका को फहराए रखने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरने का काम किया।

अकबर कौन? हमारे राजा तो केवल श्रीराम: सीएम योगी

गोस्वामी तुलसीदास के स्वाभिमान और भक्ति का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अकबर ने तुलसीदास जी को अपने दरबार में 'नवरत्न' बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे उन्होंने साफ ठुकरा दिया। तुलसीदास जी ने स्पष्ट कहा था कि "अकबर कौन होता है? हमारे तो केवल एक ही राजा हैं—प्रभु श्रीराम।" आक्रांताओं के प्रहार के बीच गोस्वामी जी ने रामकथा के माध्यम से देश को सांस्कृतिक रूप से एकजुट रखा, जिसके लिए पूरा समाज उनका कृतज्ञ है।

उत्तर प्रदेश भारत की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र

सीएम योगी ने कहा कि धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि कर्तव्य और राष्ट्र की प्रेरक शक्ति है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की पावन धरती के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा:

मर्यादा सीखनी हो तो समाज अयोध्या की ओर देखता है।


जीवन की चेतना के लिए काशी की शरण में जाते हैं।


भक्ति धारा के लिए मथुरा-वृंदावन प्रेरणा देते हैं।


सामाजिक समरसता का संदेश प्रयागराज से मिलता है।


प्रथम कथा: 5,000 वर्ष पूर्व नैमिषारण्य में ही शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को पहली बार श्रीमद्भागवत कथा सुनाई थी।


शिव कथा में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

ऊंचाहार में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा वाचित शिवपुराण कथा में लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री को व्यासपीठ की ओर से सम्मानित किया, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने भी कथावाचक का अभिनंदन किया।

​कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे, मंत्री संजय निषाद समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इससे पूर्व 12 सितंबर को प्रतापगढ़ के विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा भी कथा में शामिल हो चुके हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी बल तैनात किया था।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment