by on | 2026-09-13 19:47:39
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3102
अंधऊ हवाई अड्डे के पास से हुई गिरफ्तारी, फरारी के नेटवर्क से उठेगा पर्दा
गाजीपुर। बिंदु होटल के सामने चर्चित होटल कारोबारी आलोक राय के पुत्र विनीत राय की सनसनीखेज हत्या के मामले में गाजीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कटरा गैंग के 1 लाख रुपये के इनामी शूटर सोनू यादव को अंधऊ हवाई अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता और गैंग सरगना शंकर पांडेय पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर है।
29 मई की रात हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग
29 मई की रात बिंदु होटल के मुख्य द्वार पर विनीत राय पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां बरसाकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने शंकर पांडेय, आलोक दुबे, कमलेश बिंद और सोनू यादव को नामजद किया था।
मुठभेड़ में ढेर हो चुका है 1 लाख का इनामी कमलेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी:
सर्विलांस को चकमा दे रहा शंकर पांडेय
गैंग सरगना शंकर पांडेय की तलाश में पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शंकर पांडेय किसी भी तरह के मोबाइल फोन या डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहा है, जिसके चलते सर्विलांस टीम को उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस करने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
सोनू की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज
सोनू यादव की गिरफ्तारी को पुलिस इस केस का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मान रही है। पूछताछ के दौरान हत्याकांड की पूरी साजिश, हत्या के पीछे की मुख्य वजह और फरार आरोपियों को शरण देने वाले नेटवर्क की कड़ियां खुलने की उम्मीद है। पुलिस का अगला और मुख्य लक्ष्य 1 लाख के इनामी सरगना शंकर पांडेय और उसके करीबी आलोक दुबे को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाना है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'