ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

वाराणसी रोपवे: 94% काम पूरा, कैंट स्टेशन पर सुस्ती देख भड़के कमिश्नर, दी सख्त हिदायत

by on | 2026-09-12 22:02:44

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3117


वाराणसी रोपवे: 94% काम पूरा, कैंट स्टेशन पर सुस्ती देख भड़के कमिश्नर, दी सख्त हिदायत

वाराणसी: कैंट से गोदौलिया के बीच जाम के झाम को खत्म करने वाली बहुप्रतीक्षित रोपवे परियोजना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है।  मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने अचानक धरातल पर उतरकर निर्माण कार्यों की नब्ज टटोली। निरीक्षण के दौरान परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 94.35 प्रतिशत पाई गई, लेकिन कैंट स्टेशन पर सुस्त चाल देखकर कमिश्नर का पारा चढ़ गया और उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत जारी की।

​मंडलायुक्त ने दोटूक लहजे में कैंट स्टेशन के सभी फिनिशिंग वर्क हर हाल में 25 सितंबर तक निपटाने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने एफओबी, शिखर के काम में तेजी लाने के साथ ही एस्केलेटर, लिफ्ट और रेलिंग की सफाई पर विशेष जोर दिया। यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो, इसके लिए बैगेज स्कैनर और DFMD (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) तुरंत इंस्टॉल करने का फरमान सुनाया।

स्टेशन वार डेडलाइन: कोताही बर्दाश्त नहीं

विद्यापीठ स्टेशन: स्टॉर्म वाटर इंटरकनेक्शन का काम 15 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश। TOM/TVM की टेस्टिंग और पेवर्स बिछाने की प्रक्रिया जल्द समेटने की ताकीद।


रथयात्रा स्टेशन: जलकल विभाग से तुरंत तालमेल बिठाकर सीवर और वाटर लाइन इंटरकनेक्शन का काम भी 15 सितंबर तक फाइनल करने के आदेश।


गिरजाघर स्टेशन: फसाड और लाइटिंग का काम बिना किसी देरी के पूरा करने के निर्देश।


गोदौलिया स्टेशन: बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग साइड का बचा हुआ निर्माण कार्य हर हाल में 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने की लक्ष्मण रेखा तय।


15 मिनट में कैंट से गोदौलिया

​लगभग 3.85 किलोमीटर लंबे इस रोपवे कॉरिडोर के शुरू होने से बनारस के यातायात को नई रफ्तार मिलेगी। रोजाना करीब 16 घंटे चलने वाली इस सेवा की क्षमता 3,000 यात्री प्रति घंटा प्रति दिशा (PPHPD) होगी। इसके चालू होते ही कैंट से गोदौलिया की दूरी महज 15 मिनट में सिमट जाएगी।

​निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा और कंसेशनायर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एस. सुब्बा राव समेत पूरी प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment