ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

विदेशी पर्यटकों के सामने 'पानी-पानी' हुआ काशी का विकास मॉडल: अखिलेश यादव

by on | 2026-09-12 21:07:51

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3080


विदेशी पर्यटकों के सामने 'पानी-पानी' हुआ काशी का विकास मॉडल: अखिलेश यादव

वाराणसी: काशी में तेज बारिश के बाद सड़कों पर हुए भारी जलभराव ने एक बार फिर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था और प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। इस स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने काशी की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे 'जलमग्न विकास' करार दिया।

​अखिलेश यादव ने वाराणसी को 'प्रधान नगरी' बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित इस शहर में बारिश के बाद जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे विदेशी पर्यटकों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के सामने विकास की गलत तस्वीर पेश कर रही हैं। उन्होंने सरकार के विकास मॉडल पर व्यंग्य करते हुए इसकी तुलना मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर से कर दी और लिखा कि जब तक 'प्रधान नगरी काशी' को 'जलमग्न मुख्य नगरी गोरखपुर' जैसा नहीं बना देंगे, तब तक लखनऊ वाले मानेंगे नहीं।

​राजनीतिक तंज को और धार देते हुए सपा प्रमुख ने लिखा कि अब बात दिल्ली बनाम लखनऊ से आगे बढ़कर 'क्योटो बनाम स्पेन' तक पहुंच गई है। उनका यह बयान वाराणसी को जापान के 'क्योटो' की तर्ज पर विकसित करने के पुराने सरकारी दावों पर सीधा हमला माना जा रहा है।

​गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के नाते वाराणसी में कॉरिडोर, चौड़ी सड़कों और पर्यटन सुविधाओं का बड़ा ढांचा तैयार किया गया है। लेकिन मानसून की बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने से आम नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे लेकर अब सियासत पूरी तरह गरमा गई है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment