ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

नरही पुलिस की दोहरी चाल: एक सफलता की आड़ में नाकामियों का अंबार!

by on | 2026-09-12 01:09:35

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3098


नरही पुलिस की दोहरी चाल: एक सफलता की आड़ में नाकामियों का अंबार!

नरही (बलिया): एक तरफ नरही पुलिस पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था, लूटकांड और ढिलाई को लेकर खाकी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

नरही पुलिस को स्थानीय थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 138/26 के तहत एक सफलता मिली है। वांछित अभियुक्त नीतीश राजभर (पुत्र गोविंद राजभर), निवासी सजना (थाना भांवरकोल, जिला गाजीपुर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड: मुख्य आरोपी अब भी बेखौफ

हालांकि, इस एक कार्रवाई से पुलिस की बड़ी नाकामी छुपती नज़र नहीं आ रही। क्षेत्र के बहुचर्चित स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का मुख्य अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है। खाकी केवल लकीर पीटती दिख रही है और मुख्य आरोपी बेखौफ घूम रहा है।

पल्लव राय लापता: बेबस पिता अब मुख्यमंत्री दरबार में लगाएंगे गुहार

भरौली गांव निवासी पल्लव राय के मामले में भी नरही पुलिस की लाचारी उजागर हुई है। दिन बीतते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस पल्लव का कोई सुराग नहीं लगा पाई। पुलिसिया ढुलमूल रवैये से आहत पीड़ित पिता ने अब बेटे की तलाश के लिए सीधे मुख्यमंत्री दरबार का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है।

उमरपुर दियारे में शराब तस्करी: सोशल मीडिया पर फजीहत

नाकामियों का सिलसिला यहीं नहीं थमता। नरही के उमरपुर दियारे में बेखौफ चल रही शराब तस्करी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे लेकर नरही पुलिस लगातार ट्रोल हो रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस केवल "पहचान करने" का दावा कर रही है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति पर नरही पुलिस का यह रवैया सीधे पानी फेर रहा है।

बेबाक सवाल:

क्या कागजी कार्रवाई और छोटी-मोटी गिरफ्तारियों की आड़ में नरही पुलिस अपनी बड़ी नाकामियों पर पर्दा डाल सकती है? जनता का सीधा सवाल है—लूटकांड का मुख्य सरगना कब दबोचा जाएगा, पल्लव राय की बरामदगी कब होगी और दियारे के तस्करों पर बुलडोजर कब चलेगा?



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment