ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

एसपी आकाश पटेल का चकिया थाने पर औचक निरीक्षण: अभिलेखों से लेकर ‘यक्ष ऐप’ तक की जांच, महिला सुरक्षा और डिजिटल बीट पुलिसिंग पर सख्त निर्देश

by on | 2026-09-11 16:35:24

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3053


एसपी आकाश पटेल का चकिया थाने पर औचक निरीक्षण: अभिलेखों से लेकर ‘यक्ष ऐप’ तक की जांच, महिला सुरक्षा और डिजिटल बीट पुलिसिंग पर सख्त निर्देश

चंदौली । जिले की कानून-व्यवस्था को परखने और पुलिसिंग को रफ्तार देने के मकसद से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शुक्रवार को थाना चकिया का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे कप्तान को देख थाना परिसर में हड़कंप का माहौल रहा। एसपी ने थल से लेकर डिजिटल मोर्चे तक, व्यवस्थाओं की बारकी से पड़ताल की और ढिलाई बरतने वालों को दो टूक चेतावनी दी।

​निरीक्षण के दौरान एसपी आकाश पटेल ने थाना परिसर, अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम), मालखाना, शस्त्रागार और महिला सुरक्षा के लिए बने 'मिशन शक्ति केंद्र' का जायजा लिया। उन्होंने लंबित फाइलों के रखरखाव पर नाराजगी जताते हुए सभी अभिलेखों को समय से अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए।

डिजिटल पुलिसिंग और 'यक्ष ऐप' पर कसती नजर

परंपरागत पुलिसिंग से इतर एसपी का सबसे ज्यादा जोर डिजिटल व्यवस्था पर रहा। उन्होंने 'यक्ष ऐप' पर डेटा अपडेट की स्थिति, डिजिटल बीट पुलिसिंग और क्षेत्र के शातिर अपराधियों की निगरानी प्रणाली को जांचा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीट कांस्टेबल से लेकर थानेदार तक, हर किसी को अपनी बीट की डिजिटल जानकारी उंगलियों पर रखनी होगी।

महिला शिकायतों का त्वरित निस्तारण सर्वोपरि

एसपी ने फरियादियों और खासतौर पर महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देशित किया:

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: थाने आने वाले हर पीड़ित की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए और शिकायत का कागजी नहीं, बल्कि धरातल पर असरदार समाधान हो।


त्वरित कार्रवाई: महिला अपराधों से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर देरी या हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


गश्त व चेकिंग: क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त और सघन चेकिंग अभियान में कोई कोताही न बरती जाए।


​कड़े तेवरों में एसपी आकाश पटेल ने मातहतों को हिदायत दी कि कानून-व्यवस्था और जनता को न्याय दिलाने में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ड्यूटी में ढिलाई मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment