by on | 2026-09-11 14:10:20
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3121
बक्सर (बेबाक 24): सनातन संस्कृति और बक्सर की महान आध्यात्मिक विरासत को अक्षुण्ण रखने के संकल्प के साथ ‘हर गुरुवार भगवान वामन के द्वार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। वामन ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा संचालित इस विशेष संध्या आरती में बक्सर के सदर विधायक सह पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने मुख्य रूप से शिरकत की।
भगवान वामन की संध्या आरती में शामिल होने के पश्चात विधायक आनंद मिश्रा ने आगामी 23 सितंबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'वामन द्वादशी उत्सव' की तैयारियों को लेकर बुलाई गई प्रारंभिक समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से विधायक आनंद मिश्रा को 'वामन ग्लोबल फाउंडेशन' का संरक्षक मनोनीत किया गया।
23 सितंबर को शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बैठक के दौरान वामन ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय (उर्फ कल्लू राय), सक्रिय पदाधिकारी भाई जी मिश्रा तथा सचिव सिकंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 23 सितंबर को बक्सर शहर में वामन द्वादशी के अवसर पर अलौकिक उत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान:
भव्य शोभायात्रा: हाथी, घोड़े, नगाड़े, सुसज्जित रथयात्रा और अलौकिक झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।
सांस्कृतिक वैभव: पारंपरिक लोकनृत्य और राष्ट्रीय स्तर के बैंड शोभायात्रा में सनातन संस्कृति का रंग घोलेंगे।
महाप्रसाद वितरण: आयोजन के दौरान लगभग 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।
सीएम सम्राट चौधरी होंगे मुख्य यजमान
कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए सदर विधायक आनंद मिश्रा ने बताया कि बक्सर की इस पावन भूमि पर आयोजित हो रहे इस विशाल धर्म-उत्सव के लिए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विशेष रूप से आमंत्रित किया है।
विधायक आनंद मिश्रा के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपनी स्वीकृति दे दी है और वे बक्सर पहुंचकर स्वयं इस वामन द्वादशी उत्सव में मुख्य यजमान की भूमिका निभाएंगे।
बक्सर की धार्मिक और पौराणिक महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वामन ग्लोबल फाउंडेशन लगातार प्रयासरत है, और 23 सितंबर का यह आयोजन जिले के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'