by on | 2026-09-11 13:18:41
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3061
नई दिल्ली | बेबाक24 न्यूज़
भारत की अध्यक्षता में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा होने की उम्मीद है। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के साथ साझा वैश्विक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होगा।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सामाजिक माध्यम पर जारी संदेश में कहा कि सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के नेता एक मंच पर जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी देश विश्व कल्याण को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर खुले मन से विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
अपने संदेश के साथ प्रधानमंत्री ने संस्कृत का श्लोक भी साझा किया। इसका भाव है कि अच्छे लोगों की संगति, संवाद और मैत्री से सहयोग तथा शांति को मजबूती मिलती है।
भारत इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इसी क्रम में 18वां शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें सदस्य देशों के साथ साझेदार देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में ब्रिक्स के भीतर सहयोग मजबूत करने से जुड़े साझा हितों पर चर्चा होगी। इसके साथ वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी देशों के नेता अपने विचार रखेंगे।
शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम को सजाया-संवारा जा रहा है। आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विभिन्न देशों से आने वाले प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बेबाक24 दृष्टिकोण: इस बार ब्रिक्स सम्मेलन भारत के लिए केवल बहुपक्षीय बैठक नहीं, बल्कि वैश्विक मुद्दों पर अपनी भूमिका मजबूत करने का अवसर भी है। आने वाले दो दिनों में होने वाली चर्चाओं और संभावित सहमति पर दुनिया की नजर रहेगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'