by admin@bebak24.com on | 2026-09-09 12:58:35
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000
जयपुर | बेबाक24 न्यूज़
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। नागौर, बूंदी, बीकानेर, भीलवाड़ा, कोटपूतली समेत कई जिलों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिली।
नागौर में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन में सावधानी बरती है और इस चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में परिणाम आने की उम्मीद है।
नागौर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बख्तासागर स्थित एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण करीब 1 घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। बूथ के बाहर मतदाताओं की कतार लग गई।
अधिकारियों के मुताबिक खराब मशीन की जगह दूसरी ईवीएम भेजी गई, जिसके बाद मतदान दोबारा सुचारू कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
नागौर जिले के 5 निकायों के 175 वार्डों में मतदान के लिए 229 केंद्र बनाए गए हैं।
सुबह के शुरुआती घंटों में विभिन्न निकायों में मतदान प्रतिशत अलग-अलग रहा। सिकरी नगरपालिका में करीब 48.94% मतदान दर्ज किया गया, जबकि बांसवाड़ा नगर परिषद में यह 17.19% रहा।
बालोतरा के गुड़ामालानी में 41.23%, धौलपुर के सैंपऊ में 48.87% और अजमेर के नसीराबाद में 36.87% मतदान दर्ज किया गया।
राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों में 2,96,682 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुन रहे हैं। इसके लिए 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
संवेदनशील और अति-संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बीगोद नगरपालिका में भी मतदान हो रहा है।
बूंदी जिले के बूंदी, इंद्रगढ़, केशवरायपाटन और देई निकायों में पहले चरण का मतदान हो रहा है। चारों निकायों में कुल 1,27,013 मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए 159 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
कोटपूतली नगर परिषद के 60 वार्डों में 95,426 मतदाता 428 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। यहां 103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कई वार्डों में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान के लिए मतदाता का नाम सूची में होना और पहचान सत्यापित होना जरूरी है। मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में आयोग की ओर से मान्य 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए वोट डाला जा सकता है।
मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'