by admin@bebak24.com on | 2026-09-09 12:04:32
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000
अयोध्या | बेबाक24 न्यूज़
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने मंगलवार को राम मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान संभालते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। करीब 1000 कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में अनुशासन, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार और सुगम दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
जितेंद्र मिश्र ने अधिकारियों से मौजूदा व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर अनुभव मिलना चाहिए और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से पालन करें।
अयोध्या पहुंचने के बाद सीईओ सीधे रामघाट स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान मंदिर की मौजूदा कार्यप्रणाली के साथ ट्रस्ट की लेखा व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों से कर्मचारियों की संख्या, उनके दायित्व और विभिन्न व्यवस्थाओं में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी हासिल की गई।
मंदिर में सेवा दे रहे कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे अनुशासन में रहकर काम करें और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार रखें।
सीईओ ने कहा कि अयोध्या आने वाला हर श्रद्धालु बेहतर अनुभव लेकर लौटे, इसके लिए दर्शन व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता देनी होगी।
बैठक के बाद जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अभी उनकी परिचयात्मक बैठकों का दौर चल रहा है। सीईओ पद की घोषणा को कुछ ही दिन हुए हैं, इसलिए पहले मंदिर की मौजूदा व्यवस्थाओं को समझना जरूरी है।
उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही मंदिर की भविष्य की कार्ययोजना और रणनीति को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
इसी बीच राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते पर लगी रोक हटाने का अदालत ने आदेश दिया है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े विशेष न्यायालय के न्यायाधीश रजत वर्मा ने बैंक विवरण और मामले के विवेचक की सहमति के आधार पर यह आदेश दिया। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया था कि सुभाष श्रीवास्तव के केनरा बैंक के पेंशन खाते में कोई संदिग्ध धनराशि जमा होने की जानकारी नहीं मिली।
अदालत के आदेश के बाद खाते से संबंधित जमा-निकासी पर लगी रोक हटाने का रास्ता साफ हुआ है। मामले की मूल जांच हालांकि जारी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'