by admin@bebak24.com on | 2026-09-08 11:36:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3001
नई दिल्ली | बेबाक24 न्यूज़
दिल्ली के किलोकरी गांव में मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, विक्रम ने अपने घर के बाहर हो रहे शोर-शराबे और शराब पीने पर आपत्ति जताई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ा और उन पर हमला कर दिया गया।
घटना में गंभीर रूप से घायल विक्रम को उनके बेटे याइफाबा ने होली फैमिली अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस के मुताबिक, विक्रम के घर के बाहर कुछ डिलीवरी कर्मी और ढाबा कर्मचारी मौजूद थे। आरोप है कि वहां शोर-शराबा हो रहा था और शराब पी जा रही थी।
विक्रम ने इसका विरोध किया। इसके बाद कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने विक्रम के साथ मुक्कों और घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने इस मामले में भरत कुमार, प्रमोद, रमजान खान, दीपांशु, मोहन विश्वकर्मा, विजय और मन्नू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की उम्र 19 से 36 वर्ष के बीच है।
जांच के दौरान एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
सी. विक्रम सिंह मणिपुर के चर्चित पश्चिमी संगीतकारों में शामिल थे। वह गिटार वादक थे और कई संगीत बैंड के साथ काम कर चुके थे। उन्होंने अल्ट्रा वायर्स, फीनिक्स और ईस्टर्न डार्क जैसे बैंड के साथ प्रस्तुति दी थी।
विक्रम मशहूर मणिपुरी गायिका चोंगथम कमला के बड़े बेटे थे। वह लंबे समय से किलोकरी में रह रहे थे और मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखते थे।
विक्रम की मौत के बाद पूर्वोत्तर समुदाय से जुड़े संगठनों ने घटना पर दुख और विरोध जताया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी ने इसे बेवजह की हिंसा बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
घटना के विरोध में पूर्वोत्तर समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों और हिरासत में लिए गए नाबालिग से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'