by on | 2026-09-07 21:18:14
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3076
वाराणसी। नगर निगम की साधारण सभा की बैठक (मिनी सदन) सोमवार को टाउन हॉल में आयोजित हुई, जिसमें कुल 10 पार्षदों ने जनसमस्याओं और वार्ड से जुड़े प्रस्ताव रखे। बैठक में मंडुआडीह (वार्ड संख्या-6) के परिवार रजिस्टर का गायब रिकॉर्ड सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा। महापौर अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्षदों के सवालों का जवाब अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने दिया।
ब्लॉक और नगर निगम के चक्कर काटने को मजबूर नागरिक
मंडुआडीह के पार्षद राजेश कन्नौजिया ने सदन में सवाल उठाया कि 2022 में ग्राम सभा से नगर निगम में शामिल होने के बाद जब स्थानीय लोग अपने पारिवारिक रिकॉर्ड के लिए ब्लॉक पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि परिवार रजिस्टर नगर निगम में जमा कर दिया गया है। वहीं नगर निगम प्रशासन का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। पार्षद का आरोप है कि 18 अगस्त को लिखित प्रस्ताव देने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ, जिससे जनता बेहद परेशान है।
महापौर ने दिए जांच व समाधान के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर अशोक तिवारी ने अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि नगर निगम में हर 1 से 1.5 महीने पर सदन की बैठक बुलाई जा रही है ताकि विकास कार्यों, जलभराव और सड़कों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके।
नजूल भूमि और कुंडों पर कब्जे पर भी कड़ा रुख
सदन में नजूल जमीन पर अवैध कब्जे और कुंड-नालों से जुड़े मुद्दों पर भी तीखी बहस हुई। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सर्वे कराकर अवैध कब्जे वाली जमीनों को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'