by on | 2026-09-07 16:39:18
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3058
चंडीगढ़ | बेबाक24 न्यूज़
चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा और पंजाब सरकार के बीच रविवार को हुई वार्ता में अधिकतर मुद्दों पर मौखिक सहमति बन गई। अब किसानों की नजर सोमवार सुबह मिलने वाले लिखित आश्वासन पर है। इसके बाद ही धरना समाप्त करने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के साथ संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़ी 24 जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने चर्चा की।
किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल के अनुसार, पंजाब सरकार ने पंजाब पुनर्गठन अधिनियम की धारा 78, 79 और 80 को हटाने के लिए विधानसभा के विशेष सत्र में प्रस्ताव लाने का आश्वासन दिया है।
इसके साथ ही बिजली और बीज से जुड़े विधेयकों को वापस लेने तथा पानी से संबंधित समझौतों को रद्द करने के लिए भी विधानसभा में प्रस्ताव लाने की बात कही गई है।
सरकार ने किसानों के कर्ज के निपटारे के लिए एकमुश्त समाधान योजना लाने पर भी सहमति जताई है। इसे विधानसभा के आगामी सत्र में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
राजेवाल ने कहा कि सरकार के मौखिक आश्वासन से किसान संगठनों को संतोष है, लेकिन आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही किया जाएगा।
सरकार ने पंजाब में गन्ने का सबसे अधिक मूल्य देने का भरोसा दिया है। किसान संगठनों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत भुगतान क्षमता बढ़ाने के लिए नकद ऋण सीमा में बढ़ोतरी की मांग भी रखी है।
किसान नेताओं का कहना है कि फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है।
बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि फिलहाल आंदोलन का ध्यान पंजाब सरकार से जुड़े मुद्दों पर है। राज्य के मामलों में समाधान और लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही केंद्र सरकार से जुड़े विषयों पर संघर्ष आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक केंद्र की ओर से वार्ता का कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है।
अब सोमवार को सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर नजर है। इसके बाद यह तय होगा कि चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर जारी किसान मोर्चा समाप्त किया जाए या आंदोलन आगे बढ़ाया जाए।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'