ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

वाराणसी में 'ऑपरेशन मुठभेड़': M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय के हत्यारे को पुलिस की गोली, 22 लाख की सुपारी का सनसनीखेज सच आया सामने!

by on | 2026-09-07 09:10:49

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3004


वाराणसी में 'ऑपरेशन मुठभेड़': M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय के हत्यारे को पुलिस की गोली, 22 लाख की सुपारी का सनसनीखेज सच आया सामने!

वाराणसी (बेबाक 24 ):

M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में 20 दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया। मुख्य आरोपी विवेक चौबे को वाराणसी पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। खाकी की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ की इनसाइड स्टोरी

सोमवार तड़के जब पुलिस की टीम फरार आरोपी विवेक चौबे की घेराबंदी कर रही थी, तब खुद को घिरता देख सिरफिरे आरोपी ने पुलिस पर सीधे फायरिंग झोंक दी। खाकी ने भी बिना वक्त गंवाए माकूल जवाब दिया, जिससे गोली विवेक के पैर में जा लगी। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

शादी का दबाव, सनक और 22 लाख की 'सुपारी'!

जांच में जो बात सामने आई है, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है:

शादी का विवाद: श्रेया की शादी किसी दूसरे युवक से तय हो गई थी। विवेक इस बात से बौखलाया हुआ था और उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था।


खूनी साजिश: श्रेया के इनकार करने पर विवेक ने अपने साथी पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर उसकी हत्या का खतरनाक प्लान तैयार किया।


सुपारी का खेल: शुरुआती पूछताछ में 22 लाख रुपये की सुपारी का एंगल भी निकलकर सामने आया है, जिसने इस केस को और भी ज्यादा संगीन बना दिया है। (सह-आरोपी पुनीत मिश्रा को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।)


18 अगस्त का वो 'काला दिन'

बता दें कि 18 अगस्त को श्रेया हमेशा की तरह हंसते-खेलते कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन फिर कभी घर नहीं लौटी। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसकी आखिरी लोकेशन बच्छांव इलाके में मिली। इसके बाद एक किराए के मकान के बाथरूम से उसकी खौफनाक हालत में लाश बरामद हुई थी।

​आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 150 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले और दो राज्यों समेत कई जिलों में छापेमारी की। बेबाक 24 की नजर इस केस की हर कानूनी कार्रवाई पर बनी हुई है—छात्रा को इंसाफ मिलने तक खबर जारी रहेगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment